ब्रिट्स और काप के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये चार विकेट पर 189 रन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jul 2024 09:03 PM
ब्रिट्स और काप के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये चार विकेट पर 189 रन
ऑडियो सुनें

चेन्नई. दक्षिण अफ्रीका ने तजमिन ब्रिट्स (81 रन) और मारिजने काप (57 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुक्रवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. ब्रिट्स और काप ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभायी. उनके अलावा कप्तान लौरा वोलवार्ट ने 33 रन का योगदान दिया. भारत के लिए पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने दो दो विकेट झटके.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu