अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म ‘अल्फा’ में आएंगी नजर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jul 2024 09:22 PM
अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म ‘अल्फा’ में आएंगी नजर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में दोनों सुपर एजेंट की भूमिका निभाएंगी. फिल्म निर्माता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. निर्माता ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की यह पहली महिला प्रधान फिल्म होगी और इसका निर्देशन शिव रवैल करेंगे. रवैल इससे पहले नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘द रेलवे मैन’ के निर्देशन के लिए सराहे जा चुके हैं. ‘अल्फा’ फिल्म में कलाकार दर्शकों को जासूसी की दुनिया में लेकर जाएंगे.

फिल्म का नाम जारी करने से संबंधी वीडियो में आलिया भट्ट यह कहते हुए नजर आ रही हैं, ”यूनानी वर्णमाला का सबसे पहला अक्षर. और हमारे प्रोग्राम का आदर्श वाक्य.. सबसे पहले, सबसे तेज., सबसे वीर. ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है. और जंगल में हमेशा राज करेगा.. अल्फा!” ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की शुरुआत 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी. इस फिल्म की सफलता के बाद ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) और ‘टाइगर 3’ (2023)फिल्म आईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu