जस्टिन बीबर ने अनंत-राधिका के संगीत समारोह में अपने प्रसिद्ध गीतों ‘पीचेस’ और ‘बेबी’ से मचाई धूम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Jul 2024 02:29 PM
जस्टिन बीबर ने अनंत-राधिका के संगीत समारोह में अपने प्रसिद्ध गीतों ‘पीचेस’ और ‘बेबी’ से मचाई धूम
ऑडियो सुनें

मुंबई: मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक जस्टिन बीबर ने जाने-माने उद्योगपति एवं अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुतियों से मनोरंजन जगत और खेल जगत की नामचीन हस्तियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जस्टिन बीबर शुक्रवार सुबह लॉस एंजिलिस से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने रात में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित अनंत-राधिका के संगीत समारोह में अपने प्रसिद्ध गानों ‘बेबी’, ‘सॉरी’, ‘लव योर सेल्फ’ और ‘पीचेस’ से धूम मचा दी।

अनंत और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा क्रिकेटर एम एस धोनी और टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हार्दिक पांड्या एवं सूर्य कुमार यादव भी शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर इस समारोह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक जस्टिन बीबर को अनंत और राधिका के संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया। वह अपनी खास प्रस्तुति देने के बाद मियामी रवाना हो गए।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav