स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने 35 किग्रा हेरोइन जब्त की, आठ लोगों को गिरफ्तार किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 May 2022 04:38 PM
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने 35 किग्रा हेरोइन जब्त की, आठ लोगों को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 35 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर और आठ लोगों की गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का शनिवार को दावा किया. अभियान 24 मई को, जिम्बाब्वे से बेंगलुरु पहुंची दो महिला यात्रियों को एनसीबी द्वारा हवाईअड्डे पर रोकने के बाद शुरू हुआ था. महिलाओं के पास से लगभग सात किग्रा मादक पदार्थ जब्त किये गये. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ के जरिए कई अन्य जानकारी प्राप्त हुई- एक नाइजीरियाई नागरिक की पहचान नेटवर्क के सरगना के रूप में की गई तथा दिल्ली और मध्य प्रदेश के इटारसी में रहने वाले अन्य सदस्यों के बारे में पता चला.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news