जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Jul 2024 08:13 PM
जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जब घड़ी भगवा जंगल में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया तो मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी. उन्होंने बताया कि और विवरण की प्रतीक्षा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu