नीट-यूजी लीक मामला: सीबीआई ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jul 2024 06:35 PM
नीट-यूजी लीक मामला: सीबीआई ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार एक कथित आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने बिहार के नालंदा से संबंध रखने वाले और मुख्य आरोपी संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताए जा रहे रॉकी उर्फ राकेश रंजन को पटना के बाहरी इलाके से पकड़ लिया. सीबीआई मामले की जांच संभालने के बाद से ही उसकी उसकी तलाश कर रही थी.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उसे पटना की एक विशेष अदालत में पेश किया, जिसने उसे 10 दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने बताया कि सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के बाद पटना और आस-पास के इलाकों में तीन स्थानों और कोलकाता में एक स्थान पर छापा मारा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu