
India vs Zimbabwe 4th T20 2024: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया अजेय बढ़त लेने के लिए उतरेगी। पिछले दोनों मैचों में जीत के बाद भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए हैं।
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच
भारत ने 10 विकेट से हराकर जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथा टी20 मैच जीत लिया है। इस मैच में शुभमन गिल और अर्धशतक के बीच 156 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े।



