
लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मुंबई पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा,‘लोग जानते हैं कि एनडीए सरकार ही स्थिरता और स्थायित्व प्रदान कर सकती है। तीसरी बार शपथ लेने के बाद मैंने कहा था कि तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार तीन गुना तेजी के साथ काम करेगी।’
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "Maharashtra has a glorious history, Maharashtra has a strong present and Maharashtra has dreams of a prosperous future. Maharashtra is a state which has a very big role in building a developed India. Maharashtra has the power of… pic.twitter.com/yhI4oX9TR4
— ANI (@ANI) July 13, 2024
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास है। महाराष्ट्र के पास सशक्त वर्तमान है और महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना है। महाराष्ट्र वह राज्य है, जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका है। महाराष्ट्र के पास उद्योग, कृषि और आर्थिक क्षेत्रों की ताकत है। इसी ताकत ने मुंबई को देश की आर्थिकी का केंद्र बनाया है। इसी ताकत से महाराष्ट्र को दुनिया का सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है।’



