सेबी 12 अगस्त को सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की करेगा नीलामी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 15 Jul 2024 11:56 AM
सेबी 12 अगस्त को सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की करेगा नीलामी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बाजार नियामक सेबी मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, सन प्लांट बिजनेस लिमिटेड और सुमंगल इंडस्ट्रीज समेत सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की 12 अगस्त को नीलामी करेगा।

यह कदम इन कंपनियों द्वारा निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र की गई धनराशि को वसूलने के सेबी के प्रयासों का हिस्सा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार, नीलामी 12 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आॅनलाइन आयोजित की जाएगी।

सेबी ने सुमंगल इंडस्ट्रीज, सनहेवन एग्रो इंडिया, रविकिरण रियल्टी इंडिया, मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज, जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स और सन प्लांट बिजनेस तथा उनके प्रवेर्तकों/निदेशकों के खिलाफ वसूली कार्यवाही में संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित कीं। सेबी ने नीलामी में सहायता के लिए एड्रोइट टेक्निकल र्सिवसेज को नियुक्त किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav