मुंबई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली दिमाग को तरोताजा करने और कुछ चीजों पर काम करने के लिए खेल से ब्रेक लेने पर विचार कर सकते हैं.कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सत्र में औसत अभियान शुक्रवार को अहमदाबाद में दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हार के बाद समाप्त हो गया.कोहली की बल्लेबाजी में बुरे दौर के बारे में पूछे जाने पर ली ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘ अगर मैं ये कहूं कि क्या यह ंिचता का विषय है तो हां, यह ंिचता का विषय है. मैं चाहूंगा कि कोहली अधिक रन बनाये. ’ कोहली ने पिछले तीन साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई शतक नहीं लगाया है. आईपीएल के मौजूदा सत्र में भी वह 16 मैचों में 22.73 की औसत से सिर्फ 341 रन ही बना सके .
कोहली क्रिकेट से ब्रेक ले सकते है: ली
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 May 2022 06:40 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 सारा और राजवीर की शादी: सनी देओल के बेटे से जुड़ा सचिन की बेटी का नाम, किए जा रहे दावे; जानें सच
- 2 India-Nepal Relations: PM मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्यों कहा शुक्रिया?
- 3 NEET PG 2026: पहले और दूसरे राउंड की सीट छोड़ने का मौका, 25 नवंबर तक कर सकेंगे इस्तीफा; जानें प्रक्रिया
- 4 GST रिश्वत काण्ड : जिसकी शिकायत पर फंसीं अधिकारी, उसी की शिकायत पर दो निरीक्षक हो चुके हैं निलंबित
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: