तेलंगाना: एनटी रामाराव को 99वी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई

हैदराबाद. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक और तेलुगू फिल्मों की मशहूर हस्ती एनटी रामाराव को शनिवार को उनकी 99वीं जयंती पर तेलंगाना में श्रद्धांजलि दी गई. राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं ने रामाराव को भारत रत्न से सम्मानित करने का समर्थन किया. रामाराव के पौत्रों और र्चिचत फिल्म सितारों जूनियर एनटीआर व कल्याण राम ने यहां एनटीआर घाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. एन टी रामाराव की बेटी तथा भाजपा नेता डी. पुरनदेश्वरी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button