देश में अगस्त-सितंबर में दो चरणों में आयोजित होगा सबसे बड़ा बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 09:18 PM
देश में अगस्त-सितंबर में दो चरणों में आयोजित होगा सबसे बड़ा बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश में ‘तरंग शक्ति’ नामक सबसे बड़ा बहुपक्षीय हवाई अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जो भारत के सैन्य दमखम प्रर्दिशत करेगा तथा उसमें भाग ले रही वायु सेनाओं को आपस में मिलकर काम करने व अभियान चलाने का मंच उपलब्ध करेगा. वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ‘तरंग शक्ति’ का पहल चरण 6-14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलूर में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 51 देशों को इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था और उनमें से करीब 30 उसमें हिस्सा लेंगे.

अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एलसीए तेजस, मिराज 2000, राफेल लड़ाकू विमान ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास में हिस्सा लेंगे.
वायुसेना के उपप्रमुख (वायस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) एयर मार्शल ए पी सिंह ने वायुसेना के एक अधिकारी द्वारा कंप्यूटर के जरिये प्रस्तुति दिये जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह अभ्यास भारत के सैन्य दमखम को प्रर्दिशत करेगा और रक्षा क्षेत्र में उसे ‘आत्मनिर्भरता’ की ओर ले जाएगा. अधिकारी ने बताया कि फ्रांस के राफेल, जर्मनी के टाइफून, ऑस्ट्रेलिया के एफ-18 विमान आदि अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में हिस्सा लेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu