टीवी अभिनेत्री सना मकबूल ने ‘बिगबॉस ओटीटी-तीन’ जीतने के बाद अपने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Aug 2024 09:09 PM
टीवी अभिनेत्री सना मकबूल ने ‘बिगबॉस ओटीटी-तीन’ जीतने के बाद अपने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
ऑडियो सुनें

मुंबई. ”बिग बॉस ओटीटी 3” की विजेता बनीं अभिनेत्री सना मकबूल ने इस लोकप्रिय ‘रियलिटी सीरीज’ के दौरान अपने प्रशंसकों के प्यार एवं सहयोग को लेकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है. सना मकबूल शुक्रवार को ”बिग बॉस” ओटीटी के तीसरे सीजन की विजेता बनीं. इस शो की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने की. मकबूल ने ट्रॉफी के साथ 25 लाख से ज्यादा का पुरस्कार जीता है.

मकबूल (31) ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”बिग बॉस ओटीटी3 के घर में अपने सफर के दौरान मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं इतनी आभारी हूं कि उसे शब्दों से बयां नहीं कर सकती. यह आपका अटूट समर्थन है, जिसकी वजह से मैं ट्रॉफी घर ला पायी हूं.” उन्होंने कहा, ”चाहे मैंने कितनी भी नकारात्मकता का सामना किया हो, आपके प्यार ने हर चीज पर काबू पा लिया. यही वह चीज है जो मैंने वास्तव में अर्जित किया है. मेरे दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद.” इस बार का सीजन 21 जून को शुरू हुआ था जिसके पहले उपविजेता रैपर नैजी रहे, जबकि अभिनेता रणवीर शौरी तीसरे स्थान पर रहे.

टीवी अभिनेता साई केतन राव चौथे स्थान पर रहे, जबकि यूट्यूबर कृतिका मलिक पांचवें स्थान पर रहीं. कृतिका को अन्य प्रतियोगी अरमान मलिक की दूसरी पत्नी के रूप में जाना जाता है. संगीतकार विशाल पांडे, दिल्ली में अपने वड़ा पाव के ठेले से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित, यूट्यूबर शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया, सना सुल्तान, पायल मलिक, पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत, टैरो कार्ड रीडर मुनीषा कटवानी, अभिनेत्री पॉलोमी दास और पत्रकार दीपक चौरसिया भी तीसरे सीजन के 17 प्रतिभागियों में शामिल रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu