अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 10:33 PM
अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका का निधन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह का पांच अगस्त को निधन हो गया. अभिनेत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिहिका (20) को बुखार आने के बाद दौरा पड़ा था. लोकप्रिय टीवी धारावाहिक हम लोग, बनेगी अपनी बात और फिल्म दिल धड़कने दो में अभिनय के लिए जानी जाने वाली दिव्या ने सोशल मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि उनकी दिवंगत बेटी की याद में बृहस्पतिवार शाम को प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी.

दिव्या और उनके पति सिद्धार्थ शाह ने एक संयुक्त बयान में मिहिका शाह के पांच अगस्त 2024 को निधन के बारे में जानकारी दी.
दिग्गज अभिनेत्री सुषमा सेठ की बेटी दिव्या ने यह नहीं बताया है कि मिहिका की मौत कैसे हुई और उसकी उम्र कितनी थी.
प्रार्थना सभा मुंबई के सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में आयोजित की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu