जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बिट्टी होत्रा मोहंती की भुवनेश्वर एम्स में मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Aug 2024 09:07 PM
जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बिट्टी होत्रा मोहंती की भुवनेश्वर एम्स में मौत
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बिट्टी होत्रा मोहंती की भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) में मौत हो गई. अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि 40 वर्षीय बिट्टी होत्रा मोहंती पूर्व पुलिस महानिदेशक (कारागार) बी बी मोहंती का बेटा था. उन्होंने बताया कि वह पेट के कैंसर से पीड़ित था और रविवार को एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

साल 2006 में राजस्थान की एक अदालत ने मोहंती को एक जर्मन पर्यटक से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई थी. वह 2006 में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया. हालांकि, मार्च 2013 में उसे केरल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपनी पहचान बदलकर रह रहा था. मोहंती ने बैंक में नौकरी भी हासिल कर ली थी और वह राघव रंजन के नाम से फर्जी पहचान के साथ केरल में रह रहा था. उसे फिर से राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

उच्चतम न्यायालय ने 2023 में मोहंती को सशर्त जमानत दी थी. शीर्ष अदालत ने 2.5 लाख रुपये का मुचलका जमा करने पर उसे रिहा करने का आदेश दिया. इसके अलावा, उसे जमानत अवधि के दौरान कटक के छावनी पुलिस थाना में हर महीने पेश होने और अपना पासपोर्ट जमा करने का भी आदेश दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu