दुष्कर्म के बदले दुष्कर्म : बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए भाई बना बलात्कारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 10:00 PM
दुष्कर्म के बदले दुष्कर्म : बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए भाई बना बलात्कारी
ऑडियो सुनें

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में दुष्कर्म का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से दुष्कर्म करने का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, तो बदला लेने के लिए पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी युवक की बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस को पहले लगा कि यह मामला पुरानी रंजिश का है लेकिन जांच में आरोप सही पाए गए. अब पीड़िता का भाई भी दुष्कर्म के आरोप में जेल में है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ये घटना राजमार्ग पर स्थित एक होटल में हुई थी.

वहीं, आरोपी युवक की बहन ने जब पुलिस को बताया कि उसका भाई जिस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपों की वजह से जेल में है अब उसी युवती के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस को लगा कि युवती अपने भाई को बचाने के लिए झूठी कहानी बना रही है , इसलिए पीड़िता के भाई पर दुष्कर्म के ही आरोप लगा रही है. लेकिन, जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो घटना की सच्चाई सामने आ गई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. इस संबंध में सिकंदरा थाने के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है. साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र दाखिल कर न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu