‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज में नजर आएंगे भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Aug 2024 09:50 PM
‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज में नजर आएंगे भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता ईशान खट्टर वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आएंगे. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान भी इस वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में लौट रही हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रंगीता और इशिता प्रीतीश नंदी ‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज की निर्माता हैं. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है और इसकी कहानी आधुनिक भारत के एक राजघराने पर आधारित है. प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना इसके निर्देशक हैं.

‘द रॉयल्स’ में साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी भी नजर आएंगे. अभिनेत्री जीनत अमान इस वेब सीरीज में खास भूमिका निभाएंगी. वह 1970 और 1980 के दशक में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘यादों की बारात’, ‘धरम वीर’, ‘द ग्रेट गैम्बलर’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘डॉन’, ‘कुर्बानी’ और ‘दोस्ताना’ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu