अभिनेत्री आशा पारेख को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Aug 2024 10:53 PM
अभिनेत्री आशा पारेख को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘कटी पतंग’, ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कारवां’ जैसी हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर बिखरने वाली दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार ‘ राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्रदान करेगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि टीवी धारावाहिक ‘सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभा कर मशहूर हुए अभिनेता शिवाजी साटम को राज्य सरकार के ‘चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के लिए चुना गया है. पुरस्कार वितरण समारोह 21 अगस्त की शाम को मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में होगा. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अधिकारी ने बताया कि ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ के लिए मशहूर निर्देशक एन चंद्रा को ‘राज कपूर स्पेशल कॉ्ट्रिरब्यूशन अवॉर्ड’ दिया जाएगा, जबकि लेखक-निर्देशक दिगपाल लांजेकर को ‘चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉ्ट्रिरब्यूशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.
लांजेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें ‘पवनखिंड’ और ‘फत्तेशिकस्त’ शामिल हैं.
पारेख और साटम को दिए जाने वाले पुरस्कारों में 10-10 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह शामिल हैं. एन. चंद्रा और लांजेकर को छह-छह लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा. राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “हम न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की कला और संस्कृति को समृद्ध करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इन अभिनेताओं और फिल्म हस्तियों को सम्मानित करते हुए रोमांचित हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu