प्रमुख संसदीय समितियों का गठन, कांग्रेस के वेणुगोपाल पीएसी के प्रमुख होंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Aug 2024 11:07 AM
प्रमुख संसदीय समितियों का गठन, कांग्रेस के वेणुगोपाल पीएसी के प्रमुख होंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा सचिवालय ने प्रमुख संसदीय समितियों के गठन की शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि लोक लेखा समिति (पीएसी) की अध्यक्षता कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय जायसवाल प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता करेंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी बैजयंत पांडा सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे।

लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति (सीओपीयू) और प्राक्कलन समिति संसद की प्रमुख वित्तीय समितियां हैं, जिनका काम सरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर नजर रखना है।
लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक बुलेटिन जारी कर संसदीय समितियों के गठन की घोषणा की।

तीनों समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और इनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य शामिल होते हैं, जिनका चयन दोनों सदनों द्वारा किया जाता है। इनके अलावा, विभाग-संबंधी अन्य स्थाई समितियां भी हैं, जो विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर नजर रखती हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण के लिए भी समितियां गठित की गई हैं। ओबीसी कल्याण समिति के अध्यक्ष भाजपा के गणेश ंिसह होंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी फग्गन ंिसह कुलस्ते एससी और एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav