पिछले 8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 May 2022 08:51 PM
पिछले 8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं और ‘‘इस दौरान हमारा संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण.’’ उन्होंने ट्विटर पर नमो ऐप का एक लिंक साझा किया जो भाजपा नीत सरकार के ‘8 साल के शासन’ को नवोन्मेषी तरीकों- क्विज, शब्द सर्च, तस्वीरों का पता लगाना आदि के माध्यम से दिखाता है.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं. इस दौरान हमारा संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण. नमो ऐप के ‘विकास यात्रा’ सेक्शन से आप प्रगति की इस पूरी यात्रा का अनुभव करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नमो ऐप पर ‘8 साल सेवा के’ से जुड़ा एक दिलचस्प सेक्शन है. इसमें आप क्विज, शब्द खोज, तस्वीरों को पता लगाना जैसे कई इनोवेटिव तरीके से देश की विकास यात्रा से जुड़ सकते हैं. मेरा आप सभी से, विशेषकर अपने युवा साथियों से अनुरोध है कि वे इसे एक बार जरूर देखें.’’

मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार 26 मई, 2014 को शपथ ली थी. दूसरे कार्यकाल के लिए उन्होंने 30 मई, 2019 को शपथ ली थी.
मोदी नीत सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ इस सरकार की आत्मा हैं. सरकार के 8 साल पूरे होने पर मोदी शिमला में ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu