बिहार : सुपौल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से बीएसएपी के करीब 200 जवान बीमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Aug 2024 10:36 PM
बिहार : सुपौल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से बीएसएपी के करीब 200 जवान बीमार
ऑडियो सुनें

सुपौल/पटना. बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर में रविवार को संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी)-12 के करीब 200 जवान बीमार हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “रविवार को भीमनगर प्रशिक्षण केंद्र में दोपहर का भोजन करने के तुरंत बाद कुछ जवानों ने सीने में जलन, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की. उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे.”

बयान के अनुसार प्रारंभिक उपचार के बाद करीब 190 जवानों को छुट्टी दे दी गई. रविवार शाम तक सात अन्य जवानों को भी छुट्टी दे दी गई. अब सभी जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जवानों को परोसे गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं. जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को भी शिविर का दौरा किया और स्थिति की जानकारी ली. बयान में कहा गया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu