मोदी अल्पमत सरकार चला रहे हैं, JDU, TDP के समर्थन के बिना काम नहीं चल सकता: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Aug 2024 08:47 PM
मोदी अल्पमत सरकार चला रहे हैं, JDU, TDP के समर्थन के बिना काम नहीं चल सकता: खरगे
ऑडियो सुनें

मुंबई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ”अल्पमत” सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जो अपने सहयोगी दलों जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के समर्थन के बिना काम नहीं कर सकती.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने हालिया लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा जवाब दिया और उसकी सीटों की संख्या को 240 तक सीमित कर दिया, जो बहुमत के 272 के आंकड़े से काफी कम है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सीट की संख्या 2019 की 303 सीट से भी कम है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल होने वाली पार्टियों की बढ़ती संख्या के कारण भाजपा की राजनीतिक योजनाओं को झटका लगा है. उन्होंने भाजपा को ”जहर” करार देते हुए कहा कि इसे चखने की कोई जरूरत नहीं है. लोकसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा ने आंध्रप्रदेश में 16 और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद(यू) ने बिहार में 12 सीटों पर जीत दर्ज की. दोनों पार्टियां भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu