आशा पारेख को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Aug 2024 08:18 PM
आशा पारेख को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘कटी पतंग’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी सफल हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार के ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया. मुंबई के वर्ली स्थित ‘एनएससीआई डोम’ में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पारेख ने कहा, ”जय महाराष्ट्र!” प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को ‘गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर’ पुरस्कार से नवाजा गया. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ये पुरस्कार वितरित किए.

अनुराधा पौडवाल ने कहा, ”मैं बता नहीं सकती कि लता मंगेशकर के नाम पर रखे इस पुरस्कार को प्राप्त करना मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है. मैं उन्हें अपना गुरु मानती हूं.” टीवी धारावाहिक ‘सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए मशूहर अभिनेता शिवाजी साटम को ‘चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक एन चंद्रा को ‘राज कपूर स्पेशल कॉ्ट्रिरब्यूशन’ पुरस्कार दिया गया और लेखक-निर्देशक दिग्पाल लांजेकर को ‘चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉ्ट्रिरब्यूशन’ पुरस्कार मिला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu