‘भूल भुलैया 2’ के बाद फीस वृद्धि की खबरों को कार्तिक आर्यन ने बताया ‘निराधार’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 May 2022 06:25 PM
‘भूल भुलैया 2’ के बाद फीस वृद्धि की खबरों को कार्तिक आर्यन ने बताया ‘निराधार’
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद अपनी फीस में बढ़ोतरी की खबरों को खारिज किया है. अनीस बज्मी निर्देशित हॉरर-कॉमेडी ने 20 मई को रिलीज होने के बाद से 128.24 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘भूल भुलैया 2’ अक्षय कुमार और विद्या बालन-अभिनीत 2007 की इसी नाम की मनोवैज्ञानिक फिल्म का सीक्वल है.

सोमवार को मीडिया में खबर आई कि आम तौर पर प्रति फिल्म 15-20 करोड़ रुपये लेने वाले 31 वर्षीय अभिनेता ने अब अपनी फीस बढ़ाकर 35-40 करोड़ रुपये कर दी है. खबर पर टिप्पणी करते हुए आर्यन ने ट्वीट किया, ‘‘प्रमोशन हुआ है लाइफ में, इंक्रीमेंट नहीं. यह सब निराधार है.’’ आर्यन अगली बार अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म‘अला वैकुंठपुरमुलु’ के रीमेक ‘शहजादा’, हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’, शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर ‘फ्रेडी’ और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अगली अनाम फिल्म में दिखाई देंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu