गरियाबंद: दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार…
प्रतीकात्मक तस्वीर
गरियाबंद: बहन को तीजा के लिए लाने उसके ससुराल जा रहे दो सगे भाइयों की नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई. मृतक नगरी के निवासी बताए जा रहे हैं.
गरियाबंद जिला मुख्यालय से देवभोग मार्ग में नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव की मौके पर मौत हो गई है. नगरी निवासी युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे, जिन्हें मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सर के चिथड़े उड़ गए, भेजा निकल कर कई फीट दूर तक छिटका गया था. हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 खास खबर : RTO ने 15 सेवाओं की फीस बढ़ाई, कैब और टैक्सी का परमिट 1500 से बढ़कर 4 हजार रुपये, SC-ST वर्ग को छूट, जानिए कौन से सेवा कितनी महंगी हुई?
- 2 झीरम घाटी कांड : न्यायिक फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आदिवासी समाज, कानूनी लड़ाई के लिए गांव-गांव से जुटाया जायेगा चंदा
- 3 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर
- 4 DUSU Election Results 2026: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर शौकीन ने चौंकाया
नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।
Navabharat News App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।