दीप्ति को पेरिस पैरालंपिक की महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक

पेरिस. विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता भारत की दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को यहां पेरिस पैरालंपिक की एथलेटिक्स की महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता. इसी महीने 21 बरस की होने वाली दीप्ति यूक्रेन की यूलिया शुलियार (55.16 सेकेंड) और विश्व रिकॉर्ड धारक तुर्की की आयसेल ओंडर (55.23 सेकेंड) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं. टी20 श्रेणी बौद्धिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button