पाकिस्तान का ”बड़ा भाई” बन जाएगा बांग्लादेश: गिरिराज सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Sep 2024 08:56 PM
पाकिस्तान का ”बड़ा भाई” बन जाएगा बांग्लादेश: गिरिराज सिंह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश की बागडोर ऐसे लोगों के हाथों में चली गई है, जो इसे पाकिस्तान का ”बड़ा भाई” बना देंगे और निवेशक भी इस पड़ोसी देश से दूर भागेंगे. सिंह ”भारत टेक्स 2025” के बारे में जानकारी देने के लिए यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. ”भारत टेक्स 2025” का आयोजन 14 से 17 फरवरी के बीच होगा. मंत्री ने हालिया हिंसा के बाद बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन पर यह टिप्पणी की है.

सिंह ने कहा, “अब बांग्लादेश की डोरी तो ऐसे हाथ में चला गया है कि पाकिस्तान का बड़ा भाई बन जाएगा, छोटा नहीं रहेगा, तो कौन निवेशक वहां जाना चाहेगा.” मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय वस्त्र उद्योग को बांग्लादेश या वियतनाम से कोई चुनौती नहीं है क्योंकि भारत के पास एक बड़ा श्रम बाजार है. मंत्री ने कहा कि अगर बांग्लादेश पाकिस्तान जैसा हो जाएगा तो निवेशक वहां जाने में सोचेंगे.

सिंह ने यह भी कहा कि हर क्षेत्र को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन स्कीम से जोड़ने की योजना है. सिंह ने कहा, “…हम हर क्षेत्र को इससे जोड़ने के लिए और अधिक पीएलआई योजनाएं लाने की कोशिश कर रहे हैं.” ”भारत टेक्स 2025” वस्त्र प्रदर्शनी है, जिसका आयोजन कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) का एक संघ कर रहा है और इसे कपड़ा मंत्रालय का समर्थन हासिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu