विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 Sep 2024 03:06 PM
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: कांग्रेस में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शामिल हुए. विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी. विनेश ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है.

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी.

सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav