किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए मोदी सरकार निर्यात बढ़ा रही है: अमित शाह

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Sep 2024 04:28 PM
किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए मोदी सरकार निर्यात बढ़ा रही है: अमित शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात बढ़ा रही है, जिससे किसान अपनी फसल का अधिक से अधिक दाम प्राप्त कर पायें।

शाह ने यह भी कहा कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सरकार ने प्याज और बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को हटाने समेत तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मोदी सरकार ने प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) हटाने और निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे प्याज का निर्यात बढ़ेगा, जिससे प्याज उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने बासमती चावल पर भी एमईपी समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे बासमती चावल के उत्पादक किसान इनका निर्यात करके अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे। शाह ने कहा, ‘‘साथ ही, मोदी सरकार ने कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात पर शुल्क को 12.5 प्रतिशत से 32.5 प्रतिशत बढ़ाने और इनके रिफाइंड तेलों पर शुल्क को 13.75 प्रतिशत से 35.75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे भारत के सोयाबीन के किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav