वायदा एवं विकल्प कारोबार मामले में तथाकथित ‘बड़े खिलाड़ियों’ के नामों का खुलासा करे सेबी: राहुल

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वायदा एवं विकल्प (एफ एंड ओ) खंड में बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 91 प्रतिशत व्यक्तिगत कारोबारियों को हुए नुकसान का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) को सभी तथाकथित ‘बड़े खिलाड़ियों’ के नामों का खुलासा करना चाहिए.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”विगत पांच वर्षों में अनियंत्रित ‘एफ एंड ओ’ कारोबार 45 गुना बढ़ गया है. 90 प्रतिशत छोटे निवेशकों को 3 साल में 1.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सेबी को तथाकथित ”बड़े खिलाड़ियों” के नामों का खुलासा करना चाहिए.” बाजार नियामक सेबी की सोमवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि वायदा एवं विकल्प खंड में बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 91 प्रतिशत यानी 73 लाख व्यक्तिगत कारोबारियों को नुकसान हुआ है. इन कारोबारियों को औसतन 1.2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति का शुद्ध घाटा हुआ.

इसके अलावा, वायदा एवं विकल्प खंड से जुड़े एक करोड़ से अधिक व्यक्तिगत कारोबारियों में से 93 प्रतिशत को तीन साल यानी वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्रति कारोबारी औसतन लगभग दो लाख रुपये (लेन-देन लागत सहित) का नुकसान हुआ. इस अवधि के दौरान ऐसे कारोबारियों का कुल घाटा 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. वित्त वर्ष 2023-24 में ही कारोबारियों को कुल मिलाकर लगभग 75,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button