सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Sep 2024 06:42 PM
सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा.

सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है. इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे. साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें. उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu