तमिल फिल्म निर्देशक ने कई साल पहले मुझे थप्पड़ मारा था: अभिनेत्री पद्मप्रिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Oct 2024 09:59 PM
तमिल फिल्म निर्देशक ने कई साल पहले मुझे थप्पड़ मारा था: अभिनेत्री पद्मप्रिया
ऑडियो सुनें

कोझिकोड. दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मप्रिया ने कई साल पहले एक तमिल फिल्म के सेट का एक परेशान करने वाला अनुभव मंगलवार को साझा किया. उन्होंने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने उन्हें दूसरों के सामने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था.
अभिनेत्री ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उस समय मीडिया में आई खबरों में झूठा दावा किया गया था कि उन्होंने निर्देशक को थप्पड़ मारा था और किसी ने यह नहीं पूछा कि अगर यह सच था तो उन्होंने फिल्म संघ से शिकायत क्यों की.

पद्मप्रिया (44) ने कहा कि यह घटना एक व्यापक मुद्दे को दर्शाती है, जहां महिलाओं के अनुभवों को अक्सर खारिज कर दिया जाता है या गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है. इस घटना के बाद निर्देशक को फिल्म उद्योग द्वारा छह महीने तक फिल्में बनाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था लेकिन इसके बाद अभिनेत्री ने तमिल फिल्मों में काम करना बंद कर दिया.

उन्होंने कहा कि तब तक उन्हें फिल्म सेट पर कोई भी ऐसा ”बुरा” अनुभव नहीं हुआ था. निर्देशक का नाम लिए बगैर उन्होंने आरोप लगाया कि शूटिंग खत्म होने के बाद निर्देशक ने सबके सामने उन्हें थप्पड़ मारा. कुछ मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग में महिला पेशेवरों के साथ असमानता पर भी प्रकाश डाला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu