मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने झाडू लगाया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 10:57 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने झाडू लगाया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: सदर बाजार इलाके में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने झाडू लगाया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए रवाना होंगे।

जहां वे दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 2.45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउण्ड राजपुर हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पुलिस लाईन रायपुर लौट आएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav