छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार से शुरू होगा पहला हरित सम्मेलन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 09:15 PM
छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार से शुरू होगा पहला हरित सम्मेलन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन से पांच अक्टूबर तक पहला छत्तीसगढ़ हरित सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना और विकास प्रक्रिया में लोक परंपराओं को शामिल करना है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, वहीं वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि होंगे. छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन में वनों और समुदायों के बीच संबंध, भारतीय वानिकी और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर सत्र आयोजित किए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu