रायपुर पहुंचे भारतीय सेना, भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार किया स्वागत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 03 Oct 2024 01:37 PM
रायपुर पहुंचे भारतीय सेना, भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार किया स्वागत
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पहल में हो रहे भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरण रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा।

शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ासा उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे।गौरतलब है कि सैन्य प्रदर्शनी 5-6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें सेना के जाबांज सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav