भारतीय मूल की स्कॉटिश चिकित्सक ने बॉलीवुड नृत्य कर ब्रिटेन टेलीविजन पर रचा इतिहास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 06 Oct 2024 07:15 PM
भारतीय मूल की स्कॉटिश चिकित्सक ने बॉलीवुड नृत्य कर ब्रिटेन टेलीविजन पर रचा इतिहास
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन की सबसे लोकप्रिय टेलीविजन नृत्य प्रतियोगिताओं में से एक में हिस्सा ले रहीं भारतीय मूल की स्कॉटिश चिकित्सक और लेखिका ने शो के 20 साल के इतिहास में पहली बार बॉलीवुड गाने पर नृत्य कर इतिहास रच दिया. डॉ. पूनम कृष्णन ने शनिवार शाम को प्रसारित बीबीसी के ‘्ट्रिरक्टली कम डांसिंग’ कार्यक्रम के इतिहास में पहली बार भारतीय गाने पर नृत्य किया. उन्होंने वर्ष 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के ‘बोले चूड़ियां’ गाने पर नृत्य किया.

फिजिशियन के तौर कार्यरत पूनम अपने माता-पिता के संघर्ष के बारे में बताते हुए रो पड़ीं. पूनम ने कहा कि उनके माता-पिता जब पंजाब से स्कॉटलैंड आए तब उनके पास कुछ भी नहीं था. सबसे ज्यादा अंक अर्जित करने के बाद नम आंखों में पूनम ने होस्ट को बताया, “यह मेरे लिए सबकुछ है. मुझे लगा कि मैं चार साल की बच्ची हूं, जिसे उम्र बढ.ते हुए यह सब देखना बहुत पसंद होता और मुझे लगता है कि आप वह नहीं हो सकते जो आप नहीं देख सकते.” पूनम ने यह नृत्य अपनी दादी को सर्मिपत करते हुए कहा, “हम जब बड़े हो रहे थे तब हमारे पास ज्यादा कुछ नहीं था. हमारे पास ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन हम फिर भी यहां आए.” पूनम की दादी का निधन कोविड महामारी के दौरान हुआ था.

पूनम ने प्रस्तुति से पहले रिहर्सल की एक वीडियो क्लिप में कहा था कि उसने टेलीविजन पर अपनी भारतीय संस्कृति को दर्शाने के लिए शो की ‘कपल चॉइस’ श्रेणी में बॉलीवुड गाने पर नृत्य करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “मुझे स्कॉटिश भारतीय नारी होने पर बेहद गर्व है. मैं वास्तव में अपनी संस्कृति और अपनी विरासत को सबसे आगे लाना चाहती हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu