बीजापुर : प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Jun 2022 05:37 PM
बीजापुर : प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के कोरबा बटालियन का जवान निरंजन पासवान घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में जवानों को शुक्रवार को गस्त के लिए रवाना किया गया था. जवान जब दोपहर बाद लगभग एक बजे बुड़गीचेरू गांव के जंगल में थे तब पासवान का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया जिससे बम में विस्फोट हो गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद जवान घायल पासवान को बासागुड़ा स्थित अस्पताल ले गए.
उन्होंने बताया कि जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ?अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu