पाकिस्तान के पंजाब में दो हिंदू कारोबारियों का बदमाशों ने अपहरण किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 09 Oct 2024 07:45 PM
पाकिस्तान के पंजाब में दो हिंदू कारोबारियों का बदमाशों ने अपहरण किया
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान में दो हिंदू कारोबारियों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के एवज में अपने साथियों को पुलिस हिरासत से रिहा करने की मांग की है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से 500 किलोमीटर दूर रहीम यार खान की है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रिजवान गोंडल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, ”शुक्रवार को डकैतों ने हिंदू व्यापारी शमीर जी और धीमा जी का अपहरण कर लिया. बाद में डकैतों ने उन्हें छोड़ने के बदले अपने साथियों को रिहा करने की मांग की.” उन्होंने बताया कि इस अपहरण में सरगना काबुल सुखन शामिल है जिसके ऊपर पर एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित है. उन्होंने बताया कि कारोबारियों और हाल ही में अपहृत पांच अन्य लोगों की सुरक्षित रिहाई के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है.

अधिकारी ने कहा, ”बदमाशों ने हिंदू और अन्य बंधकों का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे पुलिस हिरासत से अपने साथियों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं. बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बंधकों को जान से मार देंगे.” उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही अपहृत कारोबारियों को छुड़ा लेगी.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे सड़कों और रिहायशी इलाकों से अपहरण के साथ-साथ मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसा कर भी लोगों का अपहरण कर रहे हैं. ‘रहीम यार खान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के अध्यक्ष इकबाल हाफिज ने जिले में अपहरण के तेजी से बढ.ते मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, ”कारोबारियों और उद्योगपतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना प्रांत की जिम्मेदारी है. अपहरण के बढ.ते मामलों के चलते कई कारोबारी और उद्योगपति जिला छोड़कर चले गए हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu