टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंत‍िम सांस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 12:18 AM
टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंत‍िम सांस…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: मशहूर उद्योगपत‍ि रतन टाटा नहीं रहे. 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली. कुछ द‍िनों पहले उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था.

वे आईसीयू में एड‍िमट थे. तीन द‍िन पहले भी उनके निधन की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में उन्‍होंने खुद इसे खार‍िज कर दिया था. सोशल मीडिया पोस्‍ट के जर‍िये बताया था क‍ि वे बिल्‍कुल फ‍िट और दुरुस्‍त हैं. उनके निधन पर राजनीत‍ि, उद्योग और फ‍िल्‍मी जगत की हस्‍त‍ियों ने शोक जताया.

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा था. 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में पैदा हुए रतन टाटा, नवल टाटा और सूनी कमिसारीट के बेटे थे. जब रतन टाटा 10 साल के थे, तब वे अलग हो गए थे.

उसके बाद उन्हें जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने औपचारिक रूप से गोद ले लिया था. रतन टाटा का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे) के साथ हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav