गाजा में आश्रयस्थल पर इजराइली हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए : फलस्तीनी अधिकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 09:15 PM
गाजा में आश्रयस्थल पर इजराइली हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए : फलस्तीनी अधिकारी
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजराइली हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इज.राइली सेना ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि उसने आम लोगों के बीच छुपे उग्रवादियों को निशाना बनाया.

इजराइल ने फलस्तीनी क्षेत्र में उग्रवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं, जबकि उसका ध्यान लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ युद्ध और ईरान के साथ बढ.ते तनाव पर केंद्रित है. उसने इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तरी गाजा में हमास के विरुद्ध बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी अभियान शुरू किया था. अल-अक्सा शहीदी अस्पताल ने कहा कि दीर अल-बलाह में हुए हमले में एक बच्चे और सात महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हुई है. उसने कहा कि हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं.

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने अस्पताल में एक के बाद एक कई एंबुलेंस को आते देखा और शवों की गिनती की. अस्पताल में कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में लाए गए थे. एक व्यक्ति ने कहा ह्लहम दुनिया से अपील करते हैं. हम मर रहे हैं.ह्व इज.राइली सेना ने कहा कि उसने स्कूल के अंदर एक उग्रवादी कमांड और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाकर हमला किया. इज.राइल ने गाजा में शरणस्थलों में तब्दील किए गए स्कूलों पर बार-बार हमला किया है और आरोप लगाया है कि उग्रवादी उनमें छुपे हुए हैं.

प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि हमले का लक्ष्य आश्रय गृह के अंदर हमास द्वारा संचालित पुलिस की अस्थायी चौकी थी. प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि हमला उस समय हुआ जब स्कूल प्रबंधक एक सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ एक कमरे में बैठक कर रहे थे, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर हमास द्वारा संचालित पुलिस करती है. उन्होंने बताया कि उस समय कमरे में कोई पुलिसकर्मी नहीं था. वहीं अन्य घटना में, संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि इजराइल के हमले में लेबनान में दो शांति सैनिक घायल हो गए हैं.

अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है.
अधिकारी ने बताया कि इज.राइली सेना ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी लेबनान में शांति सेना यूनिफिल के तीन स्थानों पर गोलीबारी की.
पिछले साल सात अक्टूबर को हुए हमले के बाद युद्ध की शुरुआत होने के एक साल से भी अधिक समय बाद हमास ने इजराइली सेना पर हमले जारी रखे हैं तथा इजराइल में कभी कभार रॉकेट दागे हैं.

हमास के नेतृत्व वाले उग्रवादियों ने इजराइल में घुसकर सेना के ठिकानों और कृषक समुदायों पर हमला किया. इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे. इस हमले के दौरान लगभग 250 अन्य को अगवा कर लिया गया था.
उन्होंने अब भी लगभग 100 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें से एक तिहाई के मृत होने की आशंका है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के आक्रमण में 42,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं.

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इनमें कितने लड़ाके थे, लेकिन उनका कहना है कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं. युद्ध ने गाजा के बड़े क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है और इसकी 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोग विस्थापित हो गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu