टाटा के ताबूत से सटकर खड़ा रहा उनका कुत्ता ‘गोवा’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 10:07 PM
टाटा के ताबूत से सटकर खड़ा रहा उनका कुत्ता ‘गोवा’
ऑडियो सुनें

मुंबई. प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में एनसीपीए में हजारों लोग एकत्र हुए हजारों लोगों के बीच काले रंग के एक कुत्ते ने माहौल को और गमगीन बना दिया. यह कुत्ता लगातार अपनी दुम हिलाता रहा और टाटा के पार्थिव शरीर के पास से हटने को तैयार नहीं हुआ. वह ताबूत से सटकर खड़ा रहा.

टाटा ने लगभग एक दशक पहले गोवा से इस आवारा कुत्ते को गोद लिया था, जिसके बाद इसका नाम गोवा रखा गया. टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए कुत्ते को दक्षिण मुंबई में स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) लाया गया. कुत्ते के एक रखवाले ने बताया कि वह टाटा के “बहुत करीब” था.

जब फोटोग्राफर गोवा की तस्वीरें लेने लगे तो रखवाले ने उनसे आग्रह किया कि उसे जाने दें और उसने सुबह से कुछ नहीं खाया है.
टाटा का कुत्तों के प्रति प्रेम जगजाहिर है. 2020 में दीवाली के दौरान, उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह गोद लिए हुए कुत्तों के साथ त्योहार मनाते दिख रहे थे, खास तौर पर गोवा के साथ, जो उनका “ऑफिस का साथी” था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu