मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 12 Oct 2024 11:51 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम दोपहर साढ़े 12 बजे बलौदाबाजार में गुरु दर्शन मेले का शुभारंभ करेंगे. वहीं शाम 5 बजे से रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में होने वाले दशहरा उत्सव में शामिल होंगे.

दशहरा पर्व पर आज रायपुर के पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा की जाएगी. इस कार्यक्रम में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. बता दें कि यह परंपरा सालों से चली आ रही है. वहीं रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में होने वाले दहशरा उत्सव के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav