सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसली, 15 जवान घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 03:16 PM
सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसली, 15 जवान घायल…
ऑडियो सुनें

जम्मू-कश्मीर: बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसल गई। जानकारी के मुताबिक घटना में 15 जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर के बडगाम में गुरुवार को ट्रक के सड़क से फिसल जाने से जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ 181-एफ कंपनी के कर्मियों को ले जा रहा एक ट्रक मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सड़क से फिसल गई। अधिकारी के हवाले से खबर दी गई है कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav