भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में किया बदलाव…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 03:48 PM
भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में किया बदलाव…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। रेलवे के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए 120 दिन, मतलब चार महीने का इतंजार नहीं करना होगा।

नए नियम के अनुसार, अब यात्री IRCTC ट्रेन टिकट को यात्रा से केवल 60 दिन पहले ही बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे का यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।

इन ट्रेनों में नहीं होगा बदलाव

रेलवे ने ये भी बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है।विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav