बेलगाम बोलेरे ने कांवरियों को रौंदा, 6 की मौत, गुस्साए जत्थे ने पुलिस वाहन को फूंका…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Oct 2024 12:19 PM
बेलगाम बोलेरे ने कांवरियों को रौंदा, 6 की मौत, गुस्साए जत्थे ने पुलिस वाहन को फूंका…
ऑडियो सुनें

बांका में बड़ा सड़क हादसा बीती रात को हुआ. इंग्लिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग नगरडीह गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित बोलेरो कांवरिया जत्था को रौदते हुए निकल गया.

हालांकि इस घटना में अब तक आधा दर्जन कांवरिया की मौत होने एवं दर्जनों कांवरिया की जख्मी होने की बात सामने आ रही है. आश्विन पूर्णिमा के मौके पर कांवरियों का जत्था बांका-मुंगेर सीमाक्षेत्र में स्थित तेलडीहा मंदिर में पूजा करके अमरपुर जैष्टगौरनाथ मंदिर जा रहा था. इस दौरान जत्था सड़क हादसे का शिकार हो गया. आक्रोशित कांवरियों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया.

बेलगाम बोलेरे ने कांवरियों को रौंदा

बताया जा रहा है रजौन थाना क्षेत्र सिकानपुर गांव सहित आस-पास गांव के करीब 300 कांवरिया का जत्था आश्विन पूर्णिमा के मौके पर सुलतानगंज से एक रथ सजाकर सभी कांवरिया पैदल जल लेकर पहले तेलडीहा मंदिर में पूजा अर्चना किया. इसके बाद सभी कांवरिया का जत्था अमरपुर जैष्टगौरनाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान उक्त गांव के समीप एक तेज रफ्तार बेलेरो ने कांवरिया के जत्था को रौद दिया.

जख्मी कांवरियों को अस्पताल पहुंचाया गया

वहीं घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर व फुल्लीडुमर पुलिस पदाधिकारी एम्बुलेस को लेकर मौके पर पहुंचे. जहां जख्मी सभी कारंवरिया को आनन-फानन में उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर व फुल्लीडुमर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

6 कांविरयों की मौत, पुलिस वाहन को लोगों ने फूंका

जानकारी के अनुसार इस घटना में पुतुल देवी 35, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी ज्ञाणी देवी 35, सिकानपुर निवासी छबिला देवी, गौरीपुर निवासी शांति देवी, सिकानपुर निवासी चंदा देवी, मंजू देवी, अमरपुर सोभापुर निवासी लख्खी कुमारी व जुली कुमारी जख्मी हुई है. सभी को भागलपुर रेफर किया गया है. मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है. 6 लोगों के मौत की बात कही जा रही है. घटना स्थल पर एसडीओ अभिनाष कुमार, एसडीपीओ विपिन बिहारी पहुंच कर मामले की जानकारी लिए. उधर आक्रोशित कांवरिया ने अमरपुर के पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav