भाजपा महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन, राज्य महापरिवर्तन के लिए तैयार : खरगे

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है तथा राज्य की जनता महापरिवर्तन के लिए तैयार है. महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भाजपा, महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है. 20,000 किसानों ने आत्महत्या की, खेती में धन आवंटन की भारी कटौती की गई, 20,000 करोड़ रुपये के जल ग्रिड का वादा झूठा निकला, महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने का वादा जुमला है, अन्नदाता को मुआवजा देने से इनकार कर दिया गया, लेकिन बीमा कंपनियों पर 8000 करोड़ रुपये की बौछार की गई.”

उन्होंने दावा किया कि निर्यात प्रतिबंध और अत्यधिक निर्यात शुल्क से प्याज. और सोयाबीन किसानों पर बोझ पड़ा है तथा कपास और गन्ने के उत्पादन में ज.बरदस्त गिरावट से किसान बेहाल हैं. उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र ने तय किया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को सत्ता से हटाकर ही किसानों का भला होगा. महाराष्ट्र मांगे महापरिवर्तन.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button