ओटीटी पर काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं, सिनेमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन चाहता हूं : धूलिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Oct 2024 09:19 PM
ओटीटी पर काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं, सिनेमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन चाहता हूं : धूलिया
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने कहा है कि वह थियेटर शैली यानी सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होने वाली फिल्में बनाने के इच्छुक हैं क्योंकि ‘स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म’ या ओटीटी वैसा रचनात्मक स्थान नहीं बन पाए हैं, जैसा उन्होंने सोचा था. “पान सिंह तोमर” व “साहेब बीवी और गैंगस्टर” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर धूलिया ने “क्रिमिनल जस्टिस”, “द ग्रेट इंडियन मर्डर” और “गर्मी” जैसे ओटीटी शो बनाए हैं और यहां तक ??कि “तांडव”, “रंगबाज” वह “कालकूट” जैसे शो में अभिनय भी किया है.

फिल्म निर्माता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ओटीटी पर लोगों को कंटेंट की समझ नहीं है. मुझे ओटीटी पर काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, अगर मैं ऐसा करता भी हूं तो इसका मतलब है कि घर में पैसा नहीं है. मैंने ओटीटी पर काम किया था और मैंने देखा कि यह कैसे काम करता है. इसलिए अब मैं इसे ‘एक्सप्लोर’ करना नहीं चाहूंगा. मैं अपनी फिल्मों के सिनेमाघर में प्रदर्शन का प्रयास करूंगा.” धूलिया इस समय फिल्म उद्योग की एक प्रमुख हस्ती पर आधारित बायोपिक पर काम कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

उन्होंने प्रतीक गांधी अभिनीत अपनी फिल्म ‘घमासान’ के बारे में बताया कि इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में किया जाएगा. धूलिया ने कहा, ”इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जाएगा. यह बेकार है.” फिल्म निर्माता ने कहा, “मैं एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहा हूं. इसमें काफी समय लगेगा. यह फिल्म उद्योग की एक शख्सियत की बायोपिक है. मैं इसे लिख रहा हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu