कन्नड़ फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद फ्लैट में पंखे से लटके मिले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Nov 2024 07:15 PM
कन्नड़ फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद फ्लैट में पंखे से लटके मिले
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्म निर्देशक गुरुप्रसाद का शव रविवार को शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय परिसर में पंखे से लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस को अशंका है कि उन्होंने आत्महत्या की है. घटना मदनायकनहल्ली थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस अधीक्षक (बेंगलुरु ग्रामीण) सीके बाबा ने कहा, ”बताया जाता है कि फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद किसी बात को लेकर, अपनी फिल्म को लेकर या किसी अन्य मुद्दे को लेकर परेशान थे. हमने सुना है कि वह आर्थिक तनाव से जूझ रहे थे… पांच-छह दिन पहले पड़ोसियों ने उन्हें इस घर में आते देखा था. उसके बाद से वह बाहर नहीं निकले थे. ऐसा प्रतीत होता है कि पांच-छह दिन पहले उन्होंने फांसी लगाई जिससे उनकी मौत हो गई.”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव क्षत-विक्षत अवस्था में फ्लैट में पंखे से लटका मिला और घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. गुरुप्रसाद को माता, येदेलु मंजूनाथ सहित अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu