कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 09:49 PM
कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं केजरीवाल: अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जबकि उनके मुंह से आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक शब्द नहीं निकल रहा है. ज्ञात हो कि केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कश्मीर में लक्षित रूप से की जा रही हत्या की घटनाओं के कारण कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं. केजरीवाल ने केंद्र से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना पेश करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए ‘‘मजबूर किया’’ जा रहा है. उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोबारा हो रहा है. केजरीवाल पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को हर विषय पर सिफर् राजनीति करनी है. उन्हें विषयों की समझ नहीं है, देश की समझ नहीं है और गंभीर से गंभीर विषय भी उनके लिए राजनीति करने का अवसर है.’’ उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और आतंकी घटनाओं की एक स्वर में निंदा कर रहा है, केजरीवाल के मुंह से आतंकियो व अलगाववादियों के लिए भर्त्सना का एक शब्द नहीं फूट रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करता हो, सत्ता के लिए खालिस्तनियों, देश विरोधी ताकतों से हाथ मिला लेता हो, वह भला आतंकियों की निंदा किस मुंह से करेंगे.’’ केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लिए जितना इन आठ सालों में किया उतना देश की कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई. हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में हुई आतंकी घटनाओं को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए ठाकुर ने दावा किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘बख्शे नहीं जाएंगेङ्घ, जैसे पहले वालों का हुआ है, इनका भी समुचित इलाज किया जाएगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu