बिश्नोई, दाऊद का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेचने पर ई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 07:39 PM
बिश्नोई, दाऊद का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेचने पर ई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेचने को लेकर ऑनलाइन सामान बेचने वाली कुछ ई कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने कहा कि आपराधिक व्यक्तियों को आदर्श बनाने वाले ये उत्पाद (मूल्यों की) विकृत छवि को बढ.ावा देकर समाज के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं, जिसका युवा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. अधिकारी ने बताया कि साइबर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन निगरानी के दौरान पाया गया कि फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस और टीशॉपर तथा ईटीसी जैसी ई कंपनियों सहित कई ‘ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म’ लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेच रहे थे.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा ने इन आपत्तिजनक उत्पादों को सूचीबद्ध करने के लिए जिम्मेदार विक्रेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu